सूर्यकुमार यादव की छुट्टी! श्रेयस को मिली T20 की कमान, England-Ireland और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव को मिला मौका

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने आगामी यूनाइटेड किंगडम (UK) दौरे और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम के अलग-अलग स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। जून 2026 के उत्तरार्ध में शुरू होने वाले यूके दौरे पर भारतीय टीम पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना होगी, जहां मेजबान टीम के साथ पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

MUSKAN DIXIT (14)

सूर्यकुमार यादव बाहर, श्रेयस अय्यर बने नए टी20 कप्तान

चयनकर्ताओं ने इस बार टी20 टीम में बड़ा फेरबदल करते हुए सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनकी जगह मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मौका

आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वैभव को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी।

एशियन गेम्स के स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह शामिल

बोर्ड ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय दल का एलान किया है। यूके दौरे के मुख्य टी20 स्क्वॉड की तुलना में एशियन गेम्स की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस महाकुंभ के लिए चयनकर्ताओं ने अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया है, जिससे भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत नजर आ रहा है।

टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वॉड

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी। 

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी -20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी। 

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

 

संबंधित समाचार