आज का मौसम : यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, महाराजगंज में झमाझम बरसात और महाराष्ट्र तक पहुंचा मानसून
पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों लू का अलर्ट, बेहाल करेगी गर्मी, तापमान में सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की जा सकती है बढ़ोत्तरी
यूपी के महाराजगंज जनपद में रविवार की भोर में झमाझम बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ बिजली कड़ककती रही। लगभग डेढ़ घंटे तक बारिश होती रही। इससे गर्मी से आम लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है।
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। रविवार की सुबह से ही राजधानी लखनऊ में तेज धूप छाई है। राज्य में अगले 4-5 दिन गर्मी से फिलहाल कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है। तापमान सामान्य से अधिकतम 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा रह सकता है। 10 से 11 जून के आसपास मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक जिस तेजी से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, उसी गति से इसमें गिरावट हो सकती है।
पश्चिमी यूपी का हाल बेहाल है। इस क्षेत्र के कुछ जिलों में 9 से 11 जून तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र के कुछ जिलों में लू चलेगी। 9 और 10 जून को पूर्वी यूपी लू का अलर्ट है।
हालांकि पूर्वी यूपी के कुछ जनपदों में 7 जून से राहत की उम्मीद बनी है। मौसम विभाग ने इन जनपदों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश की संभावना जताई है। इसमें आजमगढ़, मऊ, देवरिया, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, सोनभद्र, संतकबीर नंगर, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, गोंडा, अमेठी और अयोध्या जनपद शामिल हैं।
लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तामपान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। आसमान साफ है और हवा के तेज झोंके गर्मी से थोड़ी राहत दिलाएंगे।
महाराजगंज में झमाझम बारिश
यूपी के महाराजगंज जनपद में रविवार की भोर में झमाझम बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ बिजली कड़ककती रही। लगभग डेढ़ घंटे तक बारिश होती रही। इससे गर्मी से आम लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है।
यूपी में देरी से मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अब लगभग खत्म हो चुका है। केरल से मानसून महाराष्ट्र पहुंच गया है। यूपी में 24 जून के आसपास मानूसन की संभावना है। हालांकि 11 जून के बाद प्री-मानसून की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 11 जून के बाद बारिश की संभावना जताई है।
