पुलिस भर्ती परीक्षा: इज्जतनगर मंडल चलाएगा दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, भीड़ के चलते RPF व GRP भी अलर्ट
बरेली-मथुरा और कासगंज-अनवरगंज के बीच होगा परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन
पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन सोमवार से अगले तीन दिन तक किया जाना है। लिहाजा अभ्यर्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इज्जतनगर रेल मंडल में कासगंज-अनवरगंज और बरेली-मथुरा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन 8, 9 व 10 जून को किया जाएगा। वहीं भीड़ के चलते आरपीएफ व जीआरपी को अलर्ट किया गया है।
बरेली, अमृत विचार। पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन सोमवार से अगले तीन दिन तक किया जाना है। लिहाजा अभ्यर्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इज्जतनगर रेल मंडल में कासगंज-अनवरगंज और बरेली-मथुरा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन 8, 9 व 10 जून को किया जाएगा। वहीं भीड़ के चलते आरपीएफ व जीआरपी को अलर्ट किया गया है।
कासगंज-अनवरगंज के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन
रेलवे के मुताबिक 05312 कासगंज जंक्शन-कानपुर अनवरगंज परीक्षा स्पेशल ट्रेन गाड़ी 8, 9 व 10 जून को कासगंज से 18:15 बजे चलकर कायमगंज से 19:04 बजे, फर्रुखाबाद से 19:40 बजे, गुरसहायगंज से 20:32 बजे, कन्नौज से 21: 00 बजे और बिल्हौर से 21:32 बजे छूटकर कानपुर अनवरगंज 22:50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05311 कानपुर अनवरगंज-कासगंज जंक्शन परीक्षा स्पेशल ट्रेन 8, 9 व 10 जून को कानपुर अनवरगंज से 23:30 बजे चलकर बिल्हौर से 00:17 बजे, कन्नौज से 00.40 बजे, गुरसहायगंज से 01:07 बजे, फर्रुखाबाद से 02:00 बजे और कायमगंज से 02:32 बजे छूटकर कासगंज 4:20 बजे पहुंचेगी।
बरेली से सुबह 4 बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन
बरेली जंक्शन-मथुरा जंक्शन ट्रेन संख्या 05309 परीक्षा स्पेशल 8, 9 व 10 जून को बरेली जंक्शन से सुबह 4:00 बजे चलकर बदायूं से 4:48 बजे छूटकर, उझानी से 5:00 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 5:32 बजे, कासगंज से 6:10 बजे, सिकंदरा राव से 6:36 बजे, हाथरस सिटी से 7:17 बजे, मथुरा छावनी से 8:30 बजे प्रस्थान कर मथुरा जंक्शन 8:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05310 परीक्षा स्पेशल ट्रेन 8, 9 व 10 जून को मथुरा जंक्शन से 13:10 बजे प्रस्थान करते हुए मथुरा छावनी से 13:25 बजे छूट कर, हाथरस सिटी से 14: 13 बजे, सिकंदरा राव से 14:42 बजे, कासगंज से 15:20 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 15:40 बजे, उझानी से 16:17 बजे, बदायूं से 16:35 बजे छूटकर बरेली जंक्शन 17:50 बजे पहुंचेगी।
रेलवे के सुरक्षा बलों को किया गया अलर्ट
इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि परीक्षार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इज्जतनगर रेल मंडल दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त विंडो खोलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंडल के सभी स्टेशनों पर आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ भी अलर्ट रहेगा।
