खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

पटना। पटना में कोचिंग सेंटर पर हुए विवाद मामले में अब पुलिस खान सर की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की एक टीम खान सर की गिरफ्तारी के लिए दौड़ रही है। वहीं इस बीच खान सर की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। फैसल खान उर्फ खान सर के वकील ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। दोपहर 12:30 बजे कोर्ट ने सुनवाई की लेकिन फैसला नहीं दिया है। 

खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर और अन्य लोगों पर खान सर के स्टाफ ने केस दर्ज कराया है। इसके बाद खान सर पर भी केस दर्ज हुआ है। अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। आज या कल कोर्ट इस मामले में फैसला सुना सकता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में विस्तृत सुनवाई मंगलवार को होगी।

खान सर ने किया था फायरिंग का दावा

कोचिंग सेंटर पर हुए हमले को लेकर खान सर की तरफ से की गई शिकायत के बाद अन्य कोचिंग संचालक रौशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खान सर ने फायरिंग का दावा किया था लेकिन मामले की जांच के निष्कर्षों और बरामद हथियारों के आधार पर पुलिस ने खान सर और दो अन्य लोगों के खिलाफ उकसाने और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसी मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे खान सर

बता दें कि विवाद के बाद खान सर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। एक तरफ अस्पताल और कोचिंग सेंटर सील होने का खतरा बना हुआ है, वहीं खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पुलिस ने सुरक्षा मानकों को लेकर खान सर के कोचिंग और अस्पताल को नोटिस जारी किया है। अगर तय समय में सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया जाता है तो कार्रवाई हो सकती है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म