Bareilly : बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में ''उड़ान'' के रंग, दीक्षा लेकर जिंदगी के नए सफर पर निकले स्टूडेंट्स
कुलपति डॉ. लता अग्रवाल ने बोलीं- बीआईयू से मिली शिक्षा व संस्कार बनेंगे सफलता के मूलमंत्र
कुलपति डॉ. लता अग्रवाल ने फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक नई शुरुआत है। बीआईयू की शिक्षा, संस्कार और अनुभव आपके जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मूलमंत्र बनेंगे।
अमृत विचार, बरेली : बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (BIU) की कुलपति डॉ. लता अग्रवाल ने फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक नई शुरुआत है। बीआईयू की शिक्षा, संस्कार और अनुभव आपके जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मूलमंत्र बनेंगे। ईमानदारी, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ना है।
मौका था फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज में फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के लिए आयोजित विदाई समारोह "उड़ान" 2026 का। कुलपति ने आशीषवचन के साथ अपने विद्यार्थियों को सफलता की शुभकामनाएं देकर विदा किया। गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
एडमिशन हेड डॉ. आशीष शर्मा ने मधुर संगीत प्रस्तुति से समा बांध दिया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि विदाई किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। इस दौरान अमरनाथ शर्मा, डॉ. अनमोल शर्मा, मनीषा सक्सेना, गुलफ्शां सैफी, अंबर आजमी, साक्षी भटनागर समेत सभी संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विशाल मिस्टर व दृष्टि मिस फेयरवेल
समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के आधार पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मिस्टर फेयरवेल 2026 का खिताब विशाल मौर्य (बीएमएलटी अंतिम वर्ष) को और मिस फेयरवेल का खिताब दृष्टि मिश्रा (बीपीटी अंतिम वर्ष) को मिला। मिस रनर-अप मानशी गुप्ता (बीपीटी अंतिम वर्ष) और मिस्टर रनर-अप अंकित कुमार (बीआरआईटी) रहे। बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड प्रियंका (बीएससी. ऑप्टोमेट्री) को मिला।
जीवन में निरंतर सीखने का संदेश
फेयरवेल में बीआईयू के रजिस्ट्रार डॉ. सुशील कुमार ठाकुर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आरसीएमसीएच तस्लीम खान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। दोनों ही मेहमानों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्हें जीवन में निरंतर सीखने, अनुशासन बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल समन्वय आकांक्षा अवस्थी और विशाल गंगवार ने किया।
