हल्द्वानी: महिला चिकित्सालय में जल्द मिलेगी आधुनिक पैथोलॉजी लैब की सुविधा
अमृत विचार, हल्द्वानी। महिला चिकित्सालय में जल्द ही आधुनिक पैथोलॉजी लैब की सुविधा मिलेगी। लैब शुरू करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने 21 लाख रुपये का बजट अस्पताल को अवमुक्त किया है। आगामी वित्तीय वर्ष से लैब का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके संचालन से गर्भवती महिलाओं व जच्चा-बच्चा को जांच हेतु बेस अस्पताल …
अमृत विचार, हल्द्वानी। महिला चिकित्सालय में जल्द ही आधुनिक पैथोलॉजी लैब की सुविधा मिलेगी। लैब शुरू करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने 21 लाख रुपये का बजट अस्पताल को अवमुक्त किया है। आगामी वित्तीय वर्ष से लैब का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके संचालन से गर्भवती महिलाओं व जच्चा-बच्चा को जांच हेतु बेस अस्पताल और निजी लैबों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
बता दें कि महिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब नहीं होने से मरीजों और निर्धन वर्ग की महिलाओं को अनावश्यक परेशानियो का सामना करना पड़ता है। जांच के लिए मजबूरन उन्हें निजी लैब में पैसे खर्च करने पड़ते हैं। महिलाओं की इस परेशानी के चलते जिलाधिकारी स्तर से लंबे समय से यहां लैब के संचालन के लिए प्रयास किए जा रहे थे। कोविड महामारी को देखते हुए इसका संचालन शुरू करने की पहल की गई है।
लैब को शुरू करने को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने रविवार को महिला अस्पताल में जाकर लैब का निरीक्षण कर स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। लैब के संचालन के लिए आवश्यक उपकरण स्थापित कर दिए गए हैं। इस मौके पर सीमओ डॉ. भागीरथी जोशी, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत व अन्य डॉक्टर स्टाफ मौजूद रहा। महिला अस्पताल में दो लैब टैक्नीशियन की तैनाती हुई है। इसी के साथ टैक्नीशियंस को ट्रेनिंग भी दी जा रही है, जिससे संचालन सुचारू रूप से हो सके।
