रामनगर: इंदर जोशी हत्याकांड में पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर। बीते दिनों ग्राम छोई क्षेत्र में हुए इंदर जोशी हत्याकांड में पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में शनिवार को ग्राम कंचनपुर छोई निवासी मृतक इंदर जोशी के भाई नवीन चंद्र जोशी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गौतम पांडे का जन्मदिन 23 …

रामनगर। बीते दिनों ग्राम छोई क्षेत्र में हुए इंदर जोशी हत्याकांड में पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में शनिवार को ग्राम कंचनपुर छोई निवासी मृतक इंदर जोशी के भाई नवीन चंद्र जोशी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गौतम पांडे का जन्मदिन 23 दिसंबर को था, जबकि 24 की रात को कंचनपुर छोई स्थित सुरेश चंद्र जोशी के ढाबे पर जन्मदिन पार्टी रखी गई थी। इसमें उसका भाई इंदर जोशी, विजय रावत, धीरज मेहरा उर्फ बंटी, सूरज जोशी व ढाबे का कुक था।

शुक्रवार सुबह गौतम पांडे का फोन आया कि उसका भाई होटल के पास गंभीर हालत में पड़ा है। वहां जाकर देखा तो उसका भाई अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। आरोप है कि उसके दोस्तों ने भाई की हत्या कर वहीं छोड़ दिया और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि तहरीर के आधार पर गौतम पांडे, विजय रावत, धीरज मेहरा उर्फ बंटी, सूरज जोशी और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसी आधार पर जांच की जाएगी।

संबंधित समाचार