Noida e-bus service launched: नोएडा से जेवर एयरपोर्ट और गाजियाबाद के लिए चलीं ई-बसें, हर 15 मिनट में मिलेगी सर्विस

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नोएडा: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों, खासकर कामकाजी लोगों और छात्रों के लिए दैनिक सफर अब बेहद आसान और आरामदायक होने जा रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) के बीच पहली बार इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा का आगाज हो चुका है। नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) के संयुक्त प्रयास से सड़कों पर कुल 100 ई-बसें उतारी गई हैं।

हर 15 मिनट में मिलेगी बस, सीएम योगी ने दिखाई थी हरी झंडी

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन आधुनिक पर्यावरण-अनुकूल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, जिसके बाद इनका सुचारू संचालन शुरू कर दिया गया है। यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने तय किया है कि प्रत्येक रूट पर हर 15 मिनट के अंतराल में बसें उपलब्ध रहेंगी।

घर बैठे मिलेगी लाइव लोकेशन (Real-Time Tracking)

इस बस सेवा की सबसे बड़ी खासियत इसकी तकनीकी सुविधा है। यात्रियों की सहूलियत के लिए इन बसों में 'रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग' की व्यवस्था की गई है। इसके जरिए मुसाफिर मोबाइल पर ही देख सकेंगे कि उनकी बस इस वक्त कहां है और उनके स्टॉप तक कितने समय में पहुंचेगी। इससे यात्रियों के समय की बड़ी बचत होगी।

जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ: किराया मात्र ₹20 से ₹50 तक

ये सभी बसें पूरी तरह एयर-कंडीशनर (AC) हैं, जिससे गर्मियों में भी सफर सुहाना रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से हर बस में 4 सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं। सफर को पूरी तरह किफायती रखते हुए न्यूनतम किराया ₹20, मध्यम दूरी के लिए ₹30 और अधिकतम किराया ₹50 तय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए बसों का बेड़ा और बढ़ाया जा सकता है।

इन 5 रूटों पर चल रही हैं बसें (E-Bus Routes List)

नोएडा अथॉरिटी द्वारा संशोधित किए गए नए रूटों की सूची इस प्रकार है:

रूट नंबर कहां से शुरू वाया (रास्ता) अंतिम पड़ाव
रूट 1 बॉटेनिकल गार्डन गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, होशियारपुर, सेक्टर-51, पर्थला, गौर चौक, एक मूर्ति गोलचक्कर, सूरजपुर कलेक्ट्रेट परी चौक (ग्रेटर नोएडा)
रूट 2 बॉटेनिकल गार्डन सेक्टर-44 छलेरा, एमिटी स्कूल, एक्सप्रेसवे, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, रबुपुरा जेवर एयरपोर्ट
रूट 3 बॉटेनिकल गार्डन सेक्टर-37 अंडरपास, छलेरा, अगाहपुर, बरौला, सेक्टर-50 व 75 मेट्रो स्टेशन, नॉर्थआई चौक, सेक्टर-116, सेक्टर-78, सैमसंग फेज-2, फूलमंडी, कुलेसरा, सूरजपुर कलेक्ट्रेट (सूरजपुर)
रूट 4 बॉटेनिकल गार्डन गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, सेक्टर-52, साईं मंदिर सेक्टर-61, सेक्टर-62, प्रताप विहार नया बस अड्डा (गाजियाबाद)
रूट 5 बॉटेनिकल गार्डन सेक्टर-16, नोएडा एंट्री गेट (सेक्टर-14ए), अक्षरधाम, कौशाम्बी आनंद विहार बस स्टेशन

 

 

संबंधित समाचार