बरेली: अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ेगा अपना दल- विधायक जय कुमार जैकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। आगामी विधानसभा चुनाव अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) मजबूती से लड़ेगी। यह कहना है कि कारागार मंत्री व अपना दल के विधायक जय कुमार जैकी का। रविवार को बरेली पहुंचे जैकी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की। सर्किट हाउस में …

अमृत विचार, बरेली। आगामी विधानसभा चुनाव अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) मजबूती से लड़ेगी। यह कहना है कि कारागार मंत्री व अपना दल के विधायक जय कुमार जैकी का। रविवार को बरेली पहुंचे जैकी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की। सर्किट हाउस में हुई बैठक में राज्यमंत्री ने त्रिस्तरीय और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की।

जिलाध्यक्ष आंनद मोहन पटेल ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय टीमें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रही हैं। कारागार मंत्री ने भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के कठर्रा में आयोजिक कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। यहां कुछ मिनट रुकने के बाद वह बहेड़ी के राठ गांव पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देने के बाद वह नवाबगंज पहुंचे। सौ फुटा रोड स्थित डॉ. अरविंद गंगवार के अस्पताल का उद्घाटन किया। देर शाम डोहरा रोड स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने संगठन को मजबूती और मिशन 2022 में अनुप्रिया पटेल को सीएम बनाने पर जोर दिया।

प्रदेश सचिव विधि मंच एड. अनुज कुमार गंगवार, गजेन्द्र पटेल, जीडी गंगवार, गोपेन्द्र पाल, अमन पटेल, कृष्णपाल, विजय देव शर्मा, करण सिंह, दिनेश पटेल, एससी भारद्वाज, देवेन्द्र कुमार, कृष्ण पाल, गौरव गंगवार, रिंकू प्रधान, मुकेश, मोहन स्वरूप, सूर्य प्रकाश गंगवार आदि उपस्थित रहे।

इधर, नगर पंचायत रिठौरा में मोदी सपोटर संघ के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार, चेयरमैन राकेश कुमार उर्फ आर के कश्यप ने पुष्प गुच्छ भेंट कर राज्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर सभासद पप्पू कश्यप, कमलेश गंगवार पूर्व सभासद,दिनेश भास्कर, किशन लाल कश्यप, रिषभ वर्मा, अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे। गांव कलापुर में मंत्री का धर्मेन्द्र पटेल, दामोदर पटेल, गुड्डू शर्मा, धर्मपाल, चंद्र पाल पटेल, हरीश शर्मा ने स्वागत किया। वहीं, जैकी का काफिला कलापुर की पुलिया पर लगे जाम में फंस गया।

नवाबगंज में कारागार मंत्री का भव्य स्वागत
नवाबगंज में जैकी ने एक विद्यालय में अपना दल एस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा सदस्यता अभियान के माध्यम से अपना दल एस के सदस्य बनाएं। नवाबगंज विधानसभा के कार्यालय का उद्घाटन किया। बाईपास पर बजाज एजेंसी पर हरपाल सिंह, सिजोलिया तिराहा, अंबेडकर पार्क, रघुवीर पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर कारागार मंत्री का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष आनंद मोहन पटेल, गजेंद्र पटेल, रघुवीर पटेल ,सुरेश पटेल, धर्मेंद्र पटेल, अमित कुमार, गौरव पटेल ,सचिन कुमार, भानु प्रताप राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में अपना दल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

संबंधित समाचार