मुरादाबाद: मालगाड़ी की चपेट में आकर स्कूटी के उड़े परखच्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। गोविंदनगर खूनी क्रासिंग पर हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार की शाम साढ़े चार बजे भी एक स्कूटी मालगाड़ी की चपेट में आ गई। जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि स्कूटी सवार दोनों युवक स्कूटी से समय रहते कूद गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गोविंदनगर क्रासिंग पर …

मुरादाबाद। गोविंदनगर खूनी क्रासिंग पर हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार की शाम साढ़े चार बजे भी एक स्कूटी मालगाड़ी की चपेट में आ गई। जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि स्कूटी सवार दोनों युवक स्कूटी से समय रहते कूद गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

गोविंदनगर क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। जिसके चलते एक तरफ से दूसरी तरफ जाने वाले लोग रेलवे ट्रैक का प्रयोग करते हैं। सोमवार की शाम भी दो स्कूटी सवार युवक ट्रैक पार कर रहे थे। इसी बीच अचानक स्टेशन की ओर से दिल्ली जा रही मालगाड़ी ट्रैक पर आ गई। स्कूटी सवार युवकों ने ट्रैक पार करने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी का पिछला पहिया ट्रैक में फंस गया।

जिसे वह निकालने का प्रयास करने लगे लेकिन ट्रेन नजदीक आने पर वह स्कूटी को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए और मालगाड़ी की चपेट में आकर स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर मौके पर राजकीय रेलवे पुलिस के एसएसआई सुशील कुमार सहित रेलवे सुरक्षा बल के जवान पहुंचे। जिन्होंने स्कूटी को ट्रैक से हटवाया। नंबर के आधार पर स्कूटी मालिक की पहचान की जा रही है।

संबंधित समाचार