Bareilly News : मॉर्निंग रेड में 66 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, 512 घरों में पुलिस टीमों ने अचानक पहुंचकर की जांच

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

महानगर में 12 और देहात क्षेत्र में 12 44 जगह कार्रवाई

बरेली, अमृत विचार : बिजली चोरी कर बिजली निगम को चूना लगाता चूना लगाने वालों पर अब निगम सख्त हो गया है। मुख्य अभियंता के निर्देश पर शुक्रवार क तड़के पूरे जिले में एक साथ मॉर्निंग रेड की गई। अभियान के दौरान 512 घरों में चेकिंग की गई। जिसमें शहर में 12, ग्रामीण क्षेत्र में 44 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई।

शुक्रवार को पूरे जिले में एक साथ मॉर्निंग रेड डाली गई। सबसे अधिक लाइनलॉस वाले एरिया को चिन्हित करके कार्रवाई की गई। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 512 परिसरों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 66 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। 

सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह अभियान भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के उद्देश्य से चलाया गया। शहर में यह अभियान किला, बाकरगंज, जसौली, परवेज नगर में चला। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में नवाबगंज, फरीदपुर टाउन, धौराटांडा, सेंधा एवं देवचरा में मॉर्निंग रेड की गई। मुख्य अभियंता ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन की भी मॉर्निंग रेड में मदद ली गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शहर में 227 घरों में हुई चेकिंग, 12 घरों में पकड़ी गई चोरी

अधिशासी अभियंता एचआर एवं जनसंपर्क वर्टिकल रामलाल ने बताया कि अधिशासी अभियंता, कॉमर्शियल वर्टिकल प्रथम, अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल वर्टिकल द्वितीय, अधिशासी अभियंता 11 केवी वर्टिकल, अधिशासी अभियंता 33 केवी वर्टिकल, एचआर व जनसंपर्क वर्टिकल के द्वारा कुल पांच टीमों ने स्थानीय पुलिस व विजिलेंस के साथ किला उपकेंद्र के किला, बाकरगंज, जसौली, परवेज नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कुल 227 उपभोक्ताओं के परिसरों को चेक किया गया। इस दौरान 12 घरों में विद्युत चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा राजस्व वसूली की कार्रवाई की गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में 285 घरों में हुई चेकिंग, 54 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी

ग्रामीण क्षेत्रों में हाई लाइन लॉस एवं हॉट स्पॉट क्षेत्रों और विद्युत चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शुक्रवार को विशेष मॉर्निंग रेड अभियान (सघन चेकिंग अभियान) चलाया गया। चेकिंग के दौरान नवाबगंज में 81 कनेक्शन चेक किए गए। यहां 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। 37 के कनेक्शन काटे गए, आठ बकायेदारों से राजस्व वसूली की गई। फरीदपुर टाउन में 85 कनेक्शन चेक किए गए।

इसमें 12 घरों में एफआईआर दर्ज कराई गई। 16 के कनेक्शन काटे गए, तीन से राजस्व वसूली की गई। धौराटांडा में 47 घरों में कनेक्शन चेक किए गए। यहां नौ घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। चार के कनेक्शन काटे गए। इसी तरह आंवला के सेंधा व देवचरा में 72 घरों के कनेक्शन चेक किए गए। 22 घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कुल 285 घरों के कनेक्शन चेक किए गए। इसमें 54 घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने पर एफआईआर, 57 के कनेक्शन काटने व 11

ये भी पढ़ें  : 
UPTET 2026 :बरेली में फर्जी आधार से उम्र कम दिखाकर पेपर दे रहा अभ्यर्थी, फर्रुखाबाद का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार