अयोध्या: डीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा सोमवार को धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि केन्द्र प्रभारी एवं विपणन निरीक्षक सीधे किसानों से धान क्रय करें तथा उनके न्यूनतम मूल्य का समय से भुगतान सुनिश्चित करें। किसी प्रकार से विचौलियों से धान न क्रय किया जाय। जिलाधिकारी ने …

अयोध्या, अमृत विचार। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा सोमवार को धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि केन्द्र प्रभारी एवं विपणन निरीक्षक सीधे किसानों से धान क्रय करें तथा उनके न्यूनतम मूल्य का समय से भुगतान सुनिश्चित करें। किसी प्रकार से विचौलियों से धान न क्रय किया जाय।

जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को ठंड से बचाव हेतु अलाव जलाने की व्यवस्था के साथ स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिये। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा किसान मण्डी केन्द्र अयोध्या का निरीक्षण किया गया।

मौके पर नवीन मण्डी के कर्मचारी मिले तथा मौके पर किसान अशोक वर्मा के धान की छनाई एवं तौल को देखा तथा दूसरे किसान रमाशंकर मिश्र की लगभग 50 कुन्तल धान तौल के लिए ट्राली पर रखा गया था।

विपणन निरीक्षक ने बताया कि प्रतिदिन 4 से 5 गाड़ियों में धान उठान होता है। जिलाधिकारी ने इसकी मात्रा बढ़ाने हेतु निर्देश दिया तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी द्वारा अगले चरण में अस्थायी गोवंश, आश्रय स्थल, सेमरा बीकापुर का निरीक्षण किया गया। जहां पर कुल 50 गोवंश मिले जिसमें 38 नर और 12 मादा गोवंश थे।

गोवंश को पशु आहार दिया जा रहा है तथा मौके पर अलाव जलता हुआ पाया गया। जिलाधिकारी ने सभी गौशालाओं पर ठंड से बचाव हेतु टीन शेड के चारों तरफ प्लास्टिक का तिरपाल लगाने तथा ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक उपाय करने को कहा तथा यह भी कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय कि आम जनमानस के साथ साथ पशुओं को ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त व्यवस्था हो। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा अगले चरण में गोवंश आश्रय स्थल चीरे चन्दौली का निरीक्षण किया गया।

संबंधित समाचार