कुशीनगर को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 500 करोड़ की 400 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जनपदवासियों को करीब 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ कुशीनगर के टेकुआटार कस्बे में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस मंच से मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए करीब 500 करोड़ रुपये की लागत वाली 400 विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और जनसभा को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 

आज भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर और महान योगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पवित्र तपस्थली गोरखपुर में विकास और जनकल्याण के कई संकल्प पूरे होंगे। कुशीनगर, रामकोला और हाटा विधानसभा क्षेत्रों में ₹525 करोड़ से ज़्यादा की लागत वाली 464 परियोजनाओं और गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में ₹757 करोड़ से ज़्यादा की लागत वाली बटाहाटा-बांसस्थान सड़क समेत 24 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा, अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट भी बांटे जाएंगे। कुशीनगर और गोरखपुर के निवासियों को हार्दिक बधाई!

 

 
ये भी पढ़ें : 
MP मॉडल पर यूपी में भी गठित हो सकता है नया वक्फ बोर्ड, पसमांदा समाज ने किया स्वागत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले- इस कदम से मिलेगा लाभ 

संबंधित समाचार