Lucknow Weather News : गरज-चमक के साथ शाम तेज बारिश के आसार, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

Amrit Vichar Network
On

लखनऊ में शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना। मौसम विभाग ने शाम 5:30 बजे तक अलर्ट जारी किया।

डिजिलट डेस्क, लखनऊ। राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसके लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम 5:30 बजे तक लखनऊ और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न रुकने तथा आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार