LIVEशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफाः कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शुरू हुई CJP की बातचीत, देखें पल-पल के लाइव अपडेट्स
नई दिल्ली : NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों और देश भर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच एक बहुत बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के उग्र प्रदर्शनों के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित कर दिया है।
सरकार और सीजेपी के बीच वार्ता
नई दिल्ली: दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। आंदोलनकारियों के मुद्दों और मांगों पर चर्चा के लिए आयोजित इस उच्चस्तरीय वार्ता में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सरकार की ओर से मोर्चा संभाले हुए हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर किरेन रिजिजू का बयान
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया (X) पर एक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि देश की निरंतर सेवा, शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों के प्रति समर्पण और एक सशक्त भारत के निर्माण में दिए गए योगदान के लिए वे धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे इसी निष्ठा और ईमानदारी के साथ राष्ट्रसेवा में जुड़े रहेंगे।
https://twitter.com/KirenRijiju/status/2080959502116065716?s=20
Dharmendra Pradhan Resigns Live update: यह जो इस्तीफा हुआ है वह इंकलाब की वजह से हुआ- अखिलेश यादव
लखनऊ: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश के नौजवानों और छात्रों की बड़ी जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह नई पीढ़ी के एकजुट संघर्ष का ही परिणाम है कि अहंकारी सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा। अखिलेश यादव ने आगे जोर देकर कहा कि भविष्य में केवल वही सरकारें सत्ता में आनी चाहिए जो देश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, निष्पक्ष परीक्षाएं आयोजित कराने और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के प्रति गंभीर हों।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/2080971890768892239?s=20
Dharmendra Pradhan Resigns Live update: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के लिए निकले केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कॉकरोच जनता पार्टी के साथ तीसरे दौर की बातचीत के लिए अपने आवास से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के लिए रवाना हो गए हैं।
Dharmendra Pradhan Resigns Live update: र्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी की 3 मांगे
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी आगे की तीन मुख्य शर्तें सामने रखी हैं:
-
पीड़ित परिवारों को वित्तीय सहायता: परीक्षा धांधली से दुखी होकर आत्महत्या करने वाले सभी विद्यार्थियों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
-
कार्रवाई पर रोक: आंदोलन में हिस्सा लेने वाले किसी भी छात्र के खिलाफ कोई दंडात्मक या कानूनी कार्रवाई न की जाए।
-
सार्वजनिक माफी: प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग करने के लिए दिल्ली पुलिस और आरएएफ (RAF) सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
Dharmendra Pradhan Resigns Live update: जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोले अरविंद केजरीवाल?
धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दिया नहीं है बल्कि देश के बच्चों और छात्रों ने उनसे उनका इस्तीफा ले लिया है: मनीष सिसोदिया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने स्वेच्छा से इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि देश के छात्रों और युवा पीढ़ी ने अपने संघर्ष के बल पर उनसे यह इस्तीफा छीना है। सिसोदिया ने सवाल उठाया कि वास्तविक नैतिकता तब होती जब NEET पेपर लीक की घटना और 22 मासूम विद्यार्थियों द्वारा की गई आत्महत्या के तुरंत बाद ही उनका इस्तीफा ले लिया जाता या वे खुद पद छोड़ देते।
उन्होंने आगे कहा कि आज भारत को एक व्यापक शिक्षा क्रांति की बेहद सख्त जरूरत है। देश को पेपर लीक जैसे बड़े घोटालों से मुक्त कराना इस क्रांति का पहला चरण था, जिसे देश की 'जेन-जी' (Gen-Z) पीढ़ी ने पुलिस की लाठियां खाकर और अभूतपूर्व संघर्ष करके हासिल किया है।
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक बोले- यह लोकतंत्र की जीत है
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने एक्स पर पोस्ट किया, "यह लोकतंत्र की जीत है, सड़कों से सीधे लोकतंत्र की जीत है। यह शांति, सब्र और लगन की जीत है।
https://twitter.com/Wangchuk66/status/2080952734141088056?s=20
सौरभ भारद्वाज बोले सरकार में बहुत अहंकार
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपनी सत्ता और सरकार का बहुत अहंकार था, जहाँ किसी का इस्तीफा होना नामुमकिन माना जाता था। जिस घमंड को बड़े-बड़े राजनीतिक दल नहीं तोड़ सके, उसे देश की युवा पीढ़ी ने इस शक्तिशाली और अहंकारी सरकार को घुटनों पर लाकर तोड़ दिया है। जिस कद्दावर मंत्री के समर्थन में पूरी सरकार खड़ी थी, उन्हें आखिरकार पद छोड़ना ही पड़ा। मैं देश के युवाओं के इस जज्बे को सलाम करता हूँ, जिन्होंने वो कर दिखाया जो बड़ी-बड़ी पार्टियां नहीं कर पाई थीं।
