नैनीताल एसएसपी का ही बना दिया फर्जी फेसबुक अकाउंट
हल्द्वानी, अमृत विचार। अब नैनीताल एसएसपी सुनील कुमार मीणा भी साइबर क्रिमिनल के निशाने पर आ गए हैं। साइबर क्रिमिनल ने एसएसपी का फर्जी फेसबुक खाता बनाया और असली खाते के दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोस्तों की जांच-पड़ताल के बाद इस करतूत का खुलासा हुआ। एसएसपी ने फर्जी फेसबुक खाते से दूरी बनाने की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अब नैनीताल एसएसपी सुनील कुमार मीणा भी साइबर क्रिमिनल के निशाने पर आ गए हैं। साइबर क्रिमिनल ने एसएसपी का फर्जी फेसबुक खाता बनाया और असली खाते के दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोस्तों की जांच-पड़ताल के बाद इस करतूत का खुलासा हुआ। एसएसपी ने फर्जी फेसबुक खाते से दूरी बनाने की अपील के साथ ही पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
अज्ञात साइबर क्रिमिनल ने नैनीताल एसएसपी का फर्जी फेसबुक खाता बना लिया। यह फर्जी खाता हूबहू असली खाते जैसा है। नकली खाते में उनके नाम के साथ ही पत्नी व बेटी की संयुक्त प्रोफाइल फोटो भी लगाई है। नकली खाता बनाने के साथ ही साइबर क्रिमनल ने एसएसपी के असली खाते के दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी। 24 घंटे के भीतर ही इस फेसबुक खाते से नैनीताल के एक डिप्टी कलेक्टर समेत 112 लोग जुड़ गए। पुलिस का मानना है कि साइबर क्रिमिनल ने आपराधिक उद्देश्य से फर्जी खाता बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी है।
इधर, अपना फर्जी फेसबुक खाता बनने का पता चलने के बाद एसएसपी ने अपने असली खाते से पोस्ट कर सभी दोस्तों को इस संबंध में चेताया है। साथ ही फर्जी खाते की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने का आग्रह किया है। एसएसपी का कहना है कि अधीनस्थों को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
