करंट अफेयर्स
हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर चिड़ियाघर में भारत के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का शुभारंभ किया गया। चिड़ियाघर में 14-डी सिनेमा थिएटर और वर्चुअल जंगल सफारी का भी उद्घाटन किया गया। इस परियोजना को लगभग ₹4.5 करोड़ की अनुमानित लागत से विकसित किया गया है। 14-डी सिनेमा दर्शकों को अधिक उन्नत एवं गहन फिल्म देखने का अनुभव प्रदान करता है।
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने 19 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को कैंसर को ‘अधिसूचित बीमारी’ घोषित करने का निर्देश दिया, ताकि शीघ्र पहचान, रोग निगरानी में सुधार तथा रोगियों की उचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके। केंद्र सरकार ने न्यायालय को बताया कि स्वास्थ्य राज्य सूची का विषय है और यह भी बताया कि 17 राज्यों ने पहले ही कैंसर को अधिसूचित बीमारी घोषित कर दिया है।
हाल ही में भारत ने मंगोलिया के उलानबटार में मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (UNCCD) के पक्षकारों के सम्मेलन के 17 वें सत्र (COP-17) में भारत की घासभूमियों एवं अन्य खुले प्राकृतिक पारितंत्रों (ONEs) पर पहली मार्गदर्शिका जारी की। यह मार्गदर्शिका भारत की घासभूमियों, सवाना, मरुस्थलों तथा अन्य खुले प्राकृतिक पारितंत्रों का पहला व्यापक अवलोकन प्रस्तुत करती है।
हाल ही में भारतीय थल सेना की एक टुकड़ी भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV’ में भाग लेने के लिए थाईलैंड रवाना गई हुई है। यह भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री’ का 15 वां संस्करण है। इसका आयोजन 18 से 31 अगस्त, 2026 तक थाईलैंड में हो रहा है। अभ्यास का उद्देश्य भारत एवं थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग एवं अंतर-संचालनीयता को मजबूत करना है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत आयोजित किया जा रहा है।
हाल ही में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में चयनित 15 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय अनुभव पुरस्कार, 2026 प्रदान किए। पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्र निर्माण एवं लोक प्रशासन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके योगदान में पासपोर्ट सेवा केंद्र, प्रशासनिक प्रौद्योगिकी को अपनाना, नियमों में सुधार तथा लेखांकन सुधार शामिल रहे। अनुभव प्लेटफॉर्म से सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्त होने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारी अपने अनुभव एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों एवं केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के कर्मचारियों को भी शामिल करता है।
हाल ही में केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने आरटीआई अपीलों एवं शिकायतों की डिजिटल प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए अपने उन्नत अपील एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली (AppCoMS 2.0) पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करने तथा उनकी शुरुआत से अंत तक डिजिटल प्रक्रिया की सुविधा प्रदान करता है।
