खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘चुम्मा चाटी के पार्टी होई’ रिलीज, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
मुंबई। भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कोरोना के दर्द को भुलाते हुए नये साल के लिए अपना उम्मीाद भरा नया गाना रिलीज कर दिया है। गाना है ‘चुम्मा चाटी के पार्टी होई’। यह गाना वेब म्यूखजिक से रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही समय में लाखों व्यूज मिले हैं और यह गाना …
मुंबई। भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कोरोना के दर्द को भुलाते हुए नये साल के लिए अपना उम्मीाद भरा नया गाना रिलीज कर दिया है। गाना है ‘चुम्मा चाटी के पार्टी होई’। यह गाना वेब म्यूखजिक से रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही समय में लाखों व्यूज मिले हैं और यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है।
खेसारीलाल यादव का यह साल 2020 का अंतिम गाना है। गाना ‘चुम्मा चाटी के पार्टी होई’ में कोरोना और सोशल डिस्टें सिंग की उकताहट को दर्शाते हुए नये साल के लिए अच्छीा कामना की गई है। गाने को पवन पांडेय ने लिखा है।इस गाने में आवाज खुद खेसारीलाल यादव ने दी है। म्यूछजिक डायरेक्टीर शंकर सिंह और डायरेक्ट र संतोष राना हैं।
गाने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि ‘चुम्मा चाटी के पार्टी होई’ गाना पार्टी सौंग है। इसमें ऑडियंस को खूब मजा आने वाला है। हमारी कोशिश है कि हम बीती बातों से बाहर आकर नये साल में नई शुरूआत हंसी–खुशी करें। इसलिए हमने यह पार्टी सौंग रिलीज किया है। उम्मीोद है सबों को पसंद आयेगी और आप इस पर खूब झूमने वाले भी हैं।
