बहराइच में पकड़ा गया खुखार तेंदुआ, ग्रामीण ने ली राहत की सांस; बकरी के लालच में पिंजड़े में हुआ कैद 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बहराइच में आतंक मचा रहे खतरनाक तेंदुए को वन विभाग ने पिंजड़े में कैद कर लिया। बकरी के लालच में तेंदुआ पिंजड़े में फंसा, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में तेंदुए को पिंजरे में देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गोपिया गांव में कई दिनों से तेंदुआ गांव में दहशत का पर्याय बन गया था। जिसके चलते ग्रामीण में डर माहौल व्याप्त हो गया था। गांव के लोग अपने रोजमर्रा के कामों के लिए भी डर डर कर निकलते थे। बता दें कि ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने पिंजरा लगाकर रविवार रात तेंदुआ को कब्जे में ले लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में लगातार दिखाई दे रहा था। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। लोग अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे थे। मिहींपुरवा ब्लॉक के ककरहा वन रेंज अंतर्गत गोपिया गांव के मजरा राम सहाय पुरवा में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने पिंजड़े में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।  

बकरी को चारा बनकर पकड़ा गया तेदुंआ 

ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की टीम ने गांव के समीप पिंजड़ा लगाया। तेंदुए को पकड़ने के लिए रविवार रात पिंजड़े के अंदर एक बकरी बांधी गई थी। बकरी को शिकार बनाने के लालच में तेंदुआ रात में पिंजड़े के भीतर पहुंच गया। उसके अंदर प्रवेश करते ही पिंजड़ा बंद हो गया और तेंदुआ उसमें कैद हो गया। सुबह तेंदुए के पिंजड़े में कैद होने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने तेंदुए को सुरक्षित निगरानी में लिया।

ये भी पढ़ें : 
सीतापुर-बरेली हाईवे जाम : आर्थिक आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन; पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

संबंधित समाचार