Bareilly News : बरेली में डीजे की ऐसी धमक! मंदिर जा रही महिला की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

पाास से गुजरी डीजे वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली, कलेजा थामकर बैठ गईं कमला देवी

अलीगंज के मोलिया गांव की 40 वर्षीय कमला अपने बेटे-बहू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक करने जा रही थीं। सावन का आखिरी सोमवार था। हर तरफ शिव के जयकारे गूंज रहे थे। डीजे के शोर के बीच शिवभक्तों के जत्थे गुजर रहे थे। 

अमृत विचार : बरेली में जलाभिषेक करने गौरी शंकर मंदिर जा रही एक महिला की मौत हो गई है। डीजे के शोर के बीच कमला तड़पकर गिर पड़ीं। खून की उल्लटियां हुईं। घरवाले जब तक संभालते या अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी मौत हो गई। परिजन बिलखने लगे। इस मौत ने राहगीरों को भी झकझोर दिया। 

घटनाक्र गुलड़िया क्षेत्र का है। अलीगंज के मोलिया गांव की 40 वर्षीय कमला अपने बेटे-बहू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक करने जा रही थीं। सावन का आखिरी सोमवार था। हर तरफ शिव के जयकारे गूंज रहे थे। डीजे के शोर के बीच शिवभक्तों के जत्थे गुजर रहे थे। 

कमला देवी के परिवार के सदस्य डोरीलाल के मुताबिक, परिवार के सभी जलाभिषेक करने जा रहे थे। बहू ने बताया कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे बंधा था। आवाज काफी तेज थी। जैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके पास से गुजरा। वह कलेजा पकड़कर बैठ गईं और फिर नहीं उठ सकीं। अचानक गिर गईं। खून की उल्टी हुई। हम लोग जब तक उन्हें संभालते, तब तक उनकी सांस थम चुकी थी। 

कमला देवी की अचानक मौत से घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई गमगीन हो गया।  मंदिर से करीब 50 मीटर की दूरी पर इस घटना ने सबको हैरान कर दिया। कमला देवी के बेअे सोनू और अरविंद के मुताबिक मां की तबीयत पहले से थोड़ी खराब चल रही थी। मंदिर जाते वक्त वह अचानक बेहोश हुईं और फिर कुछ देरी बात उनकी मौत हो गई। 

 

इसे भी पढ़ें-पीलीभीत में 9 साल की बच्ची की हत्या का खौफनाक मामला, पिता समेत 5 दोषियों को मिली सजा

 

संबंधित समाचार