Shravasti News : बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई Bike, डिवाइडर से टकराकर पलटी; एक युवक की मौत

Amrit Vichar Network
On

भिनगा-बहराइच फोरलेन पर कलेक्ट्रेट के पास हादसा,

श्रावस्ती में भिनगा-बहराइच फोरलेन पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है।

श्रावस्ती, अमृत विचार : भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनंदीपुरवा निवासी युवक की बाइक शनिवार को अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सक ने एक युवक घोषित कर दिया।

वहीं दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनंदीपुरवा निवासी ओम प्रकाश विश्वकर्मा (36) गांव के रामफल यादव (34) के साथ बाइक से भिनगा आया था। यहां से वापस लौटते समय कलेक्ट्रेट के निकट भिनगा बहराइच फोरलेन पर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ओमप्रकाश बाइक से नियंत्रण को बैठा। 

इससे बाइक आनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सिविल लाइन चौकी पुलिस ने जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामफल का इलाज चल रहा है। चिकित्सक की सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने शव का पंचनामा भराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।

यह भी पढ़ें:- Teachers Day: 81 शिक्षकों को मिला सम्मान, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला; पुरस्कार के साथ मिलेंगी ये खास सुविधाएं

संबंधित समाचार