Auraiya News : रसोईघर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
On

अछल्दा थाना क्षेत्र की घटना, चार साल की बेटी की मां थी माधुरी

औरैया के अछल्दा क्षेत्र में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव रसोईघर में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या और दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

औरैया, अमृत विचार। औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम पैतुआ निवासी माधुरी (30) पत्नी अंशु की शनिवार को घासरा के छुटका मढ़ा स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में रसोईघर में रस्सी के फंदे से लटकने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुरालियों पर महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।

घटना के बाद ससुरालीजन घर से फरार बताए जा रहे हैं। सूचना पर चौकी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता रविन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि माधुरी की शादी वर्ष 2021 में अंशु के साथ हुई थी। उनकी चार वर्षीय एक बेटी भी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मायका पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ससुरालीजनों के घर से फरार होने की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- Teachers Day: 81 शिक्षकों को मिला सम्मान, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला; पुरस्कार के साथ मिलेंगी ये खास सुविधाएं

संबंधित समाचार