Deoria Samadhan Diwas: समाधान दिवस में लेटलतीफी पड़ी भारी, 13 कानूनगो का वेतन रोका
देवरिया में डीएम मधुसूदन हुलगी ने की कार्रवाई, संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचने में हुई देरी; 42 शिकायतों में नौ का मौके पर निस्तारण
देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया में समाधान दिवस में समय से न पहुंचने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने शनिवार को 13 कानूनगो का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया हैं।
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि आज यहां सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी की अध्यक्षता व एसपी अभिजीत आर शंकर की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में समय से न पहुंचने पर डीएम ने 13 कानूनगो का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में कुल 42 शिकायतें आईं जिनमें 24 राजस्व, 07 पुलिस व 11 अन्य विभागों से जुड़ी थीं। नौ मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
https://twitter.com/dmdeoria/status/2096159056134275532?s=20
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। फरियादियों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर थानाध्यक्षों को संवेदनशील व्यवहार के साथ त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये।
यह भी पढ़ेंः अमृत विचार की खबर का असर: जेसीबी से हटाया अतिक्रमण, मनकौरा स्कूल के पास हुई जलनिकासी
