Bareilly News : बरेली में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, CMO ऑफिस के कर्मचारी को हिरासत में लिया 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र पकड़े जाने के बाद दिल्ली से बरेली पहुंची पुलिस 

कुलदीप सक्सेना की नियुक्ति एक स्वास्थ्य केंद्र पर है, लेकिन वह सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र सेक्शन से अटैच है। शनिवार को जब दिल्ली पुलिस जिला अस्पताल पहुंचीं और यहां फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र मामले की जांच शुरू की तो हलचल मच गई। 

अमृत विचार : यूपी के बरेली में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने का मामला सामने आया है। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने बरेली जिला अस्पताल पहुंचकर सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारी का नाम कुलदीप सक्सेना है। दिल्ली पुलिस ने प्रमाण पत्र जारी करने से जुड़े अधिकारियों से बातचीत की है। एक डॉक्टर के भी फर्जीवाड़े में शामिल होने का शक गहराया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक बड़े फर्जीवाड़े की संभावना जताई जा रही है। 

दिल्ली के मोरिस नगर थाने की पुलिस शनिवार को दिल्ली पहुंचीं। दिल्ली पुलिस अपने साथ एक युवक को लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर ही सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी कुलदीप सक्सेना को हिरासत में लिया। 

स्वास्थ्य केंद्र से मुख्यालय में तैनाती

कुलदीप सक्सेना की नियुक्ति एक स्वास्थ्य केंद्र पर है, लेकिन वह सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र सेक्शन से अटैच है। शनिवार को जब दिल्ली पुलिस जिला अस्पताल पहुंचीं और यहां फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र मामले की जांच शुरू की तो हलचल मच गई। 


पुलिस ने दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने वाले डॉक्टर, नोडल अधिकारी की जानकारी जुटाई। अधिकारियों से भी पूछताछ की। ये भी देखा गया कि अब तक कितने प्रमाण पत्र जारी हुए हैं और कुलदीप सक्सेना ने कितने प्रमाण पत्र जारी कराए हैं। 


फिलहाल पुलिस ने कुलदीप सक्सेना को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को भी उसकी हिरासत के बारे में सूचित कर दिया है। बरेली के सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक, दिल्ली पुलिस यहां पहुंची थी। दिव्यांगजन प्रमाण पत्र कार्यालय से जुड़े एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। 

 

इसे भी पढ़ें-Nepal: चिलिमे टनल में फंसे लोगों के लिए जगी उम्मीद, नेपाल आर्मी और भारतीय रेसक्यू टीम ने बनाया रास्ता 

 

संबंधित समाचार