करण जौहर ने फिल्म ‘मुंबईकर’ का फर्स्ट पोस्टर किया शेयर, विजय सेतुपति संग नजर आएंगे ये सितारे
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने विजय सेथूपति और विक्रांत मेस्सी स्टारर फिल्म ‘मुंबईकर’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी और मुंबई के पहलुओं को उजागर करेगी। पोस्टर की बात करें तो इसमें फिल्म का टाइटल लिखा हुआ है जिसके अक्षरों में फिल्म के सभी अहम कलाकार …
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने विजय सेथूपति और विक्रांत मेस्सी स्टारर फिल्म ‘मुंबईकर’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी और मुंबई के पहलुओं को उजागर करेगी। पोस्टर की बात करें तो इसमें फिल्म का टाइटल लिखा हुआ है जिसके अक्षरों में फिल्म के सभी अहम कलाकार नजर आ रहे हैं।
Promises to be a stunning cinematic experience! A @santoshsivan film!!! @VijaySethuOffl @masseysahib #tanyamaniktala #hridhuharoon #sanjaymishra @RanvirShorey #sachinkhedekar my best wishes to this exceptionally talented team of artists! pic.twitter.com/V15qQZC1DN
— Karan Johar (@karanjohar) January 1, 2021
सोशल मीडिया पर करण जौहर ने फिल्म का पोस्टर जारी किया है। करण जौहर ने कहा, “मैं बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सिनेमा के दो जेंटलमैन साथ काम कर रहे है और मैं दोनों को पसंद करता हूं। एक है सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवान और दूसरे हैं विजय सेथूपति सर। उनके काम की सराहना सभी करते हैं। दोनों जेंटलमैन साथ आए हैं और उन्होंने मुझे इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने का अवसर दिया हैl मैं इसे देखने के लिए उत्साहित हूं।”
संतोष सिवान ने बताया, “हर शहर की अपनी खूबसूरती होती है। यह बात मुंबई पर भी लागू होती है। मुंबई में एक चुंबकीय आकर्षण है। इसके चलते पूरे भारत से लोग यहां आते हैं। वह कई क्षेत्र और कई धर्मों के होते हैं। यह सपनों को पूरा करने का शहर हैl कंक्रीट जंगल के बीच कईयों का दिल धड़कता हैंl मुंबई मेट्रो शहर हो सकता है लेकिन मुंबईकर के लिए एक भावना है।”
