55 लाख के लोन के लिए संजय राउत की पत्नी से ईडी करेगी अब 55 सवाल
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से पीएमसी बैंक घोटाले में 55 लाख रुपए लोन के मामले में ईडी ने 55 सवाल तैयार कर लिए है। ईडी का कहना है कि जो पैसा वर्षा राउत को दिया गया, उस पैसे का कनेक्शन पीएमसी घोटाले से हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ राउत …
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से पीएमसी बैंक घोटाले में 55 लाख रुपए लोन के मामले में ईडी ने 55 सवाल तैयार कर लिए है। ईडी का कहना है कि जो पैसा वर्षा राउत को दिया गया, उस पैसे का कनेक्शन पीएमसी घोटाले से हो सकता है।
वहीं दूसरी तरफ राउत परिवार का कहना है कि यह पैसा 10 साल पहले लिया गया था और इसे बाकायदा आयकर रिटर्न में भी दिखाया गया है। आने वाले अगले 48 घंटों के दौरान वर्षा राउत को ईडी अधिकारियों के सामने पेश होना है। जहां उन्हें पीएमसी बैंक घोटाले के एक आरोपी प्रवीन रावत की पत्नी माधुरी रावत से लिए गए 55 लाख रुपए के लोन का हिसाब देना है।
55 सवालों की इस लिस्ट में अधिकारी ये जानना चाहती है कि जो 55 लाख रुपया वर्षा रावत को बतौर लोन मिला, उस पैसे का स्रोत क्या था और इसके लिए ईडी ने वर्षा राउत को दस्तावेजों के साथ ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए आने के लिए कहा है।
सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले वर्षा रावत को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत शपथ दिलाई जाएगी और इस लिखित शपथ में उन्हें लिखित में यह देना होगा कि वह किसी भी सवाल का गलत जवाब नहीं देंगी। उनके सवालों के जवाब गलत पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।
