काशीपुर: पंचायत ने प्रेमी से किया अगल तो छात्रा ने उठाया ये खौफनाक कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। पंचायत के फैसले के बाद प्रेम-प्रसंग के चलते हाई स्कूल की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होने पर उसे गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गांव के ही एक नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा …

काशीपुर,अमृत विचार। पंचायत के फैसले के बाद प्रेम-प्रसंग के चलते हाई स्कूल की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होने पर उसे गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गांव के ही एक नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

जानकारी के मुताबिक आईटीआई थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युगल अलीगंज रोड स्थित एक विद्यालय में हाईस्कूल के छात्र हैं। बताया जाता है कि एक ही क्लास में पढ़ने और एक ही गांव के होने के कारण कुछ समय से दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। प्रेमी युगल इंस्टाग्राम पर घंटों बातचीत किया करते थे। दोनों की अलग-अलग जाति के होने के कारण विरोध बढ़ने पर बीते शनिवार को गांव में पंचायत के दौरान दोनों पक्षों को डांट डपट कर समझाते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

बताया जा रहा है कि पंचायत के बाद किशोरी ने आत्महत्या की नियत से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी और किशोरी को इलाज के लिए गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी के पिता ने आईटीआई थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के विरुद्ध धारा 11/12, पोक्सो एक्ट, 509 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए नाबालिग को हिरासत में लेकर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

संबंधित समाचार