हल्द्वानी: दुकानों के आगे फड़, ठेले लगाने वालों का हो गुंडा एक्ट में चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस से बाजार की सड़कों पर फड़, ठेले, रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पुलिस को पत्र भी लिखा है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फसर्वाण ने बताया कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने …

हल्द्वानी,अमृत विचार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस से बाजार की सड़कों पर फड़, ठेले, रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पुलिस को पत्र भी लिखा है।

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फसर्वाण ने बताया कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने बाजारों को अतिक्रमण बनाने की मुहिम छेड़ी है। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस, मंगल पड़ाव चौकी पुलिस, भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस, हीरा नगर चौकी पुलिस को पत्र लिखकर अपनी दुकानों के आगे फड़, ठेले लगवा रहे लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई कराने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमणमुक्त सड़क पर चलाना जनता का मौलिक अधिकार भी है। वहीं ठेले व फड़ की आड़ में अराजक तत्व भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं से छेड़छाड़ और राहजनी करते हैं। सड़कों पर जाम लगा रहता है।

फसर्वाण ने आरोप लगाया कि ठेले, फड़ इत्यादि एक सुनियोजित तरीके से गिरोह के रूप में कार्य कर रहे है जो समाज के लिए भी खतरा है ओर भविष्य में किसी बड़ी अप्रिय घटना की तरफ इशारा कर रही है। उन्होंने मांग की है कि कानून का पाल नहीं करने वालों का 10 हजार रुपये का चालान किया जाए ताकि आमजन को परेशानी नहीं हो।

संबंधित समाचार