हल्द्वानी : ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने का झांसा देकर 47 हजार ठगे
हल्द्वानी,अमृत विचार। ओएलएक्स पर सेकेंड हैंड स्कूटी बेचने का झांसा देकर एक छात्र से 47 हजार रुपये ठग लिए गए। खुद को सेना में कार्यरत बताकर युवक को ठगी का निशाना बनाया गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनहरिया निवासी छात्र शुभम सिंह को स्कूटी की …
हल्द्वानी,अमृत विचार। ओएलएक्स पर सेकेंड हैंड स्कूटी बेचने का झांसा देकर एक छात्र से 47 हजार रुपये ठग लिए गए। खुद को सेना में कार्यरत बताकर युवक को ठगी का निशाना बनाया गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोनहरिया निवासी छात्र शुभम सिंह को स्कूटी की जरुरत थी। उसके तहेरे भाई के माध्यम से ओएलएक्स पर एक शख्स से संपर्क हुआ। इस शख्स ने खुद को देहरादून सेना में तैनात बताया। कहा कि उसका जम्मू कश्मीर तबादला हो रहा है। इसके चलते वह अपनी स्कूटी बेचना चाहता है। इसके बाद क्रेता और छात्र के बीच स्कूटी का सौदा हुआ। 3 जनवरी को छात्र ने दूसरी ओर से बताए गए नंबर पर गूगल पे के जरिये अलग-अलग किश्तों में 47 हजार रुपये जमा कर दिए। तय सौदे के बाद भी दूसरी ओर से और रकम की मांग की जाने लगी तो छात्र का माथा ठनका। तब पता चला कि उसे ठग लिया गया है। छात्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केस की जांच एसआइ प्रकाश मेहरा को सौंपी है।
