काशीपुर: युवती को डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म
काशीपुर,अमृत विचार। युवती को डरा-धमकाकर एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म कर किसी को बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे डाली। युवती के विवाह के बाद उसके गर्भवती होने का पता चलने पर ससुरालियों ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाही …
काशीपुर,अमृत विचार। युवती को डरा-धमकाकर एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म कर किसी को बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे डाली। युवती के विवाह के बाद उसके गर्भवती होने का पता चलने पर ससुरालियों ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाही की मांग की है। पीड़िता के शादी से पहले काशीपुर में एक होटल में दुष्कर्म करने वाले युवक पर दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई, जो विवेचना के बाद काशीपुर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोनीपत हरियाणा के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका मायका काशीपुर में है। वह एक सिलाई सेंटर पर काम करती थी। एक दिन काशीपुर निवासी जावेद सिलाई सेंटर पर आया और सरकार की तरफ से एक स्कीम के तहत पैसा दिलवाने का झांसा देकर उसे काशीपुर के एक होटल ले गया। आरोप है कि उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
किसी को बताने पर जावेद ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में कहा कि 22 मार्च 2020 को उसका विवाह सोनीपत हरियाणा में ही एक युवक के साथ हो गई। कहा कि विवाह के कुछ दिन बाद उसके पेट में दर्द हुआ तो उसके ससुराली उसे डॉक्टर को दिखाने गए तो पता चला कि उसे साढ़े तीन माह का गर्भ है। 25 अप्रैल को उसका पति उसे दिल्ली निवासी रिश्ते की बहन के यहां छोड़ गया और कहने लगा कि अब में तुझे अपने साथ नहीं रखूंगा। कहा कि जावेद के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है।
