हल्द्वानी : पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय , रुक-रुक कर होती रही बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी समेत नैनीताल जनपद में बुधवार तड़के से रिमझिम बारिश हो रही है। इससे नैनीताल में बर्फबारी होने की प्रबल संभावना बन रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते कुमाऊं में बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट होने के साथ ही कड़ाके की ठंड का …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी समेत नैनीताल जनपद में बुधवार तड़के से रिमझिम बारिश हो रही है। इससे नैनीताल में बर्फबारी होने की प्रबल संभावना बन रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते कुमाऊं में बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट होने के साथ ही कड़ाके की ठंड का अहसास होगा। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
बुधवार को सुबह से ही हल्द्वानी में बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश होने लगी। कुछ समय के बारिश रुकी और फिर तेज हवा चलने लगी लेकिन थोड़ी देर बाद ही फिर से रिमझिम बारिश होने लगी। इस दौरान लोगों ने घर पर रहकर ही बारिश का आनंद लिया। दोपहर बाद मौसम कुछ खिलता हुआ नजर आया। सुहावना मौसम होने के बाद लोग घूमते हुए नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते बारिश हो रही हैं। आने वाले दो दिन तक पहाड़ी क्षेत्रों हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, तराई में सुबह और शाम को मध्यम-घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं।

संबंधित समाचार