हल्द्वानी : भाजपा अनुसूचित मोर्चा दस हजार पोस्टकार्ड भेज करेगा धन्यवाद ज्ञापित
हल्द्वानी,अमृत विचार। भाजपा अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री दिनेश आर्य ने छात्रवृत्ति बजट बढ़ाए जाने पर केंद्र सरकार का आभार जताया है। राज्य से केंद्र को आभार जताते हुए 10 हजार धन्यवाद पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। बुधवार को आर्य कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने …
हल्द्वानी,अमृत विचार। भाजपा अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री दिनेश आर्य ने छात्रवृत्ति बजट बढ़ाए जाने पर केंद्र सरकार का आभार जताया है। राज्य से केंद्र को आभार जताते हुए 10 हजार धन्यवाद पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे।
बुधवार को आर्य कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बजट 11 सौ करोड़ से बढ़ाकर छह हजार करोड़ कर दिया है। यह राशि में हर साल पांच फीसदी का इजाफा होगा।
उन्होंने कहा कि इसका लाभ देश के चार करोड़ अनुसूचित जाति के छात्रों को मिलेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुंवर ने कहा कि बजट बढ़ाए जाने पर पीएम, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताने के लिए राज्य से 10 हजार धन्यवाद पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। इस अभियान में छात्रों के साथ ही अनुसूचित समाज के संगठन, मोर्चा के पदाधिकारी और तमाम बुद्धिजीवी शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री दिनेश रंधावा और भुवन चंद्र आर्य, जिला महामंत्री रविंद्र बाली आदि थे।
