हल्द्वानी : सड़क हादसे में स्टोन क्रशर कर्मी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। टीपीनगर के पास हुए सड़क हादसे में स्टोन क्रशर कर्मी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कर्मी को टक्कर मारी और भाग गया। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बरेली रोड बनभूलपुरा निवासी राजकुमार (45) पुत्र भगवान सिंह लालकुआ स्टोन क्रेशर में काम करता …

हल्द्वानी,अमृत विचार। टीपीनगर के पास हुए सड़क हादसे में स्टोन क्रशर कर्मी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कर्मी को टक्कर मारी और भाग गया। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बरेली रोड बनभूलपुरा निवासी राजकुमार (45) पुत्र भगवान सिंह लालकुआ स्टोन क्रेशर में काम करता था। मंगलवार रात वह ड्यूटी से वापस घर जा रहा था। टीपीनगर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से रेफर करने के बाद रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रुद्रपुर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इधर, टीपीनगर पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार