हल्द्वानी : नगर सेवा पोर्टल का ट्रायल सफल, जल्द होगा लांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार । फड़ व रेहड़ी व्यवसायियों  को अब लाइसेंस आवेदन के लिए कार्यालयों के  चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम की पहल ऑनलाइन आवेदन के बाद लोगों को लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। विभाग द्वारा पिछले एक वर्ष से इस पोर्टल का ट्रायल किया जा रहा है। अब तक पांच हजार से ज्यादा उद्यमियों …

हल्द्वानी,अमृत विचार । फड़ व रेहड़ी व्यवसायियों  को अब लाइसेंस आवेदन के लिए कार्यालयों के  चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम की पहल ऑनलाइन आवेदन के बाद लोगों को लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। विभाग द्वारा पिछले एक वर्ष से इस पोर्टल का ट्रायल किया जा रहा है। अब तक पांच हजार से ज्यादा उद्यमियों को पोर्टल के माध्यम से विभिन्न् श्रेणियों में लाइसेंस जारी कर दिया गया है। पिछले वित्तिय वर्ष से शुरु हुए इस पोर्टल को जल्द ही आम जनता के लिए लांच कर दिया जाएगा।

पोर्टल के जरिए लाइसेंस पाने के लिए लोगों को मूल कागजातों की प्रति अपलोड कर निर्धारित शुल्क जमा कराना होगा। शुरूआती चरण में इस पोर्टल को विभागीय अधिकारियों तक ही सीमित रखा गया है। इसके बाद आवेदकों द्वारा अपलोड दस्तावेजों की जांच कर लोगों को 15 दिनों के भीतर ही लाइसेंस उपलब्ध करा दिया जा रहा है।

हालांकि इसके लिए अधिकतम 25 दिनों के भीतर लाइसेंस जारी किए जाने का प्रावधान है। पोर्टल पर होलसेल, ठेला, जनरल स्टोर सहित 105 मदों के अंतर्गत लाइसेंस जारी किया जा रहा है । कर व राजस्व निरीक्षक पूजा चंद्रा ने बताया कि पोर्टल की सफलता को देखते हुए जल्द ही आम जनता के लिए लांच किया जाएगा।

संबंधित समाचार