बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
फतेहपुर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता के परिजनों ने दहेज में दोपहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर हत्या किए जाने का आरोप लगया है। पुलिस ने देर शाम तहरीर मिलने की बात …
फतेहपुर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता के परिजनों ने दहेज में दोपहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर हत्या किए जाने का आरोप लगया है। पुलिस ने देर शाम तहरीर मिलने की बात कहते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही है। पुलिस ने तहसीलदार की उपस्थिति में विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र ग्राम बरैया का है। जहां पर लखनऊ के चिनहट थाना अंतर्गत नंदपुर (नरेंद्रपुर ) निवासी राजेंद्र कुमार रावत ने बेटी सुसमीता की शादी पांच वर्ष पूर्व मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बरैया निवासी कन्हैया रावत के बेटे राकेश के साथ धूमधाम से की थी। क्षमतानुसार दान दहेज भी दिया था। परंतु कुछ समय से गृह क्लेश के चलते पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। जिससे विवाहिता सुसमीता अपने मायके चली गई थी।
पंद्रह दिन पूर्व देवर शिवा उसे लेना गया तो मायके पक्ष के लोगों ने उसे भेज दिया था। वहीं विगत मंगलवार को दो वर्षीय बेटी अंकिता की पिटाई को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। कुछ देर बाद राकेश गांव की ओर चला गया। इसी बीच सुसमीता ने कमरे की छत में लगें छल्ले से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद वापस राकेश घर पहुंचा तो पत्नी को छल्ले से लटकता देखते ही उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में पति राकेश कुमार ने रुपट्टे को खोलकर पत्नी को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को हुई तो उन्होंने लखनऊ से ही यूपी 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। देर शाम घटना स्थल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में स्कूटी ( दोपहिया वाहन) की मांग पूरी न किए जाने पर दहेज के चलते बहन की हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने परिजनों से पूछताछ करते हुए इसकी सूचना रामनगर तहसीलदार को दी।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार रामदेव निशाद की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के भाई कमलकांत ने विगत दिवस देर शाम दहेज हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं थाना अध्यक्ष मनोज शर्मा ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
