हल्द्वानी : पांच शोधार्थियों का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। एमबीपीजी कालेज के हिंदी विभाग से पांच शोधार्थियों कुसुमलता, गोपाल राम, भावना अग्रवाल, अमिता प्रकाश, गार्गी लोहनी का चयन लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए हुआ है। प्राचार्य प्रो बीआर पंत, मुख्य शास्ता प्रो विनय विद्यालंकार सहित हिंदी विभाग के सभी प्राध्यापकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। प्राचार्य ने …

हल्द्वानी,अमृत विचार। एमबीपीजी कालेज के हिंदी विभाग से पांच शोधार्थियों कुसुमलता, गोपाल राम, भावना अग्रवाल, अमिता प्रकाश, गार्गी लोहनी का चयन लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए हुआ है। प्राचार्य प्रो बीआर पंत, मुख्य शास्ता प्रो विनय विद्यालंकार सहित हिंदी विभाग के सभी प्राध्यापकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। प्राचार्य ने इसे महाविद्यालय के लिए गौरव का पल बताया।

बताते चलें कि अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पहली बार लिखित परीक्षा द्वारा स्क्रीनिंग कराई। एमबीपीजी हिंदी विभाग के 15 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया जिसमें से पाँच सफल घोषित हुए। डॉ विमला सिंह के शोध निर्देशन में भावना अग्रवाल ने स्त्री विमर्श के परिप्रेक्ष्य में महादेवी वर्मा का गद्य साहित्य, गोपाल राम ने समकालीन हिंदी काव्य में दलित- चेतना, डॉ सन्तोष मिश्र के निर्देशन में अमिता प्रकाश ने कथाकार पंकज बिष्ट का व्यक्तित्व और कृतित्व और डॉ देवयानी भट्ट के निर्देशन में कुसुमलता ने रमेशचंद्र शाह के उपन्यासों में सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना विषय पर शोधप्रबन्ध पूर्ण किया।

संबंधित समाचार