हल्द्वानी : नमामि गंगे प्रोजेक्ट से होगा रानीबाग चित्रशिला घाट का सौंदर्यीकरण
हल्द्वानी,अमृत विचार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने सिंचाई विभाग को रानीबाग के चित्रशिला घाट के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव बनाने से पूर्व जनप्रतिनिधियों मेयर जोगेंद्र रौतेला और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत के सुझाव लेने के भी निर्देश दिए हैं। पीआरओ विजय बिष्ट ने बताया कि चित्रशिला घाट से सिर्फ हल्द्वानी ही …
हल्द्वानी,अमृत विचार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने सिंचाई विभाग को रानीबाग के चित्रशिला घाट के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव बनाने से पूर्व जनप्रतिनिधियों मेयर जोगेंद्र रौतेला और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत के सुझाव लेने के भी निर्देश दिए हैं।
पीआरओ विजय बिष्ट ने बताया कि चित्रशिला घाट से सिर्फ हल्द्वानी ही नहीं समूचे जनपद वासियों और कुमाऊंवासियों की आस्था जुड़ी हुई है इसलिए नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत रानीबाग चित्रशिला घाट के सौंदर्यीकरण की मांग की गई थी। जिसको केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि अब सिंचाई विभाग को सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजना है।
शासन से मंजूरी मिलने के बाद सौंदर्यीकरण का काम होगा। उन्होंने सिंचाई विभाग के ईई संजय शुक्ला को निर्देश दिए हैं कि सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार करते समय जनप्रतिनिधियों हल्द्वानी के मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, कालाढूंगी विधायक/भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत के सुझावों को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं ताकि आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखकर चित्रशिला घाट का सौंदर्यीकरण हो।
