लखनऊ: बिना परमिट लकड़ी माफिया चला रहे थे आरा, पुलिस का चढ़ा पारा, जुर्माना
इटौंजा, लखनऊ। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा गांव में गुरुवार की सुबह ठेकेदारों ने बिना परमिट आम के पेड़ों पर आरा चलाकर काट डाला। वन विभाग को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आला अधिकारी ने ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना लगा कर कार्यवाही की। जानकारी के मुताबिक राजा गढ़ा में ठेकेदारों ने बाग …
इटौंजा, लखनऊ। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा गांव में गुरुवार की सुबह ठेकेदारों ने बिना परमिट आम के पेड़ों पर आरा चलाकर काट डाला। वन विभाग को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आला अधिकारी ने ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना लगा कर कार्यवाही की।
जानकारी के मुताबिक राजा गढ़ा में ठेकेदारों ने बाग मालिक की मिलीभगत से हरे आम के पेड़ों को कटवा डाला। दरोगा मुबारक अली ने बताया कि गुरुवार को ठेकेदारों द्वारा 3 आम के पेड़ों का कटान बिना परमिट के कर डाला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर उचित कार्यवाही की गई।
