मुरादाबाद : बुलंदशहर की घटना के बाद शराब के ठिकानों पर छापेमारी, दो के खिलाफ रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। बुलंदशहर जिले में शराब पीने से हुई मौतों से आबकारी विभाग में हड़कंप है। जिले में विभागीय अफसरों के सिर सरकारी की कार्रवाई सिर चढ़कर बोल रही है। शुक्रवार को देसी शराब के कारोबारी विभाग के निशाने पर रहे। सिविल पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अगल क्षेत्रों में छापेमारी की। हालांकि …

मुरादाबाद,अमृत विचार। बुलंदशहर जिले में शराब पीने से हुई मौतों से आबकारी विभाग में हड़कंप है। जिले में विभागीय अफसरों के सिर सरकारी की कार्रवाई सिर चढ़कर बोल रही है। शुक्रवार को देसी शराब के कारोबारी विभाग के निशाने पर रहे। सिविल पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अगल क्षेत्रों में छापेमारी की। हालांकि विभागीय अधिकारी इसे रूटीन की कार्रवाई बता रहे हैं।

बुलंदशहर में देसी शराब पीने की वजह से चलो की जान चली गई है। सरकार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों का कहना है कि विभाग की टीम अवैध शराब कारोबार, भंडारण के खिलाफ प्रवर्तन अभियान को रवाना हो गयी थी। इस दौरान राजधानी से पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का ऐलान कर दिया। मामले की जानकारी होते ही जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्र, सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन राम उजागिर मौर्य के नेतृव में छापेमारी तेज कर दी गयी।

कांठ कोतवाली के आशापुर नेवादा में अवैध शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों तक टीम पहुंची औचक कार्रवाई और छापेमारी से कारोबारियों में खलबली मच गई। छापेमारी में दो अभियुक्तों के यहां से 15 लीटर कच्ची शराब व आठ कंतल लहन कब्जे में लिया गया। आबकारी अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज करा दिया है। छापेमारी में आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन आनन्द कुमार पाठक, आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार और टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

संबंधित समाचार