हल्द्वानी: एमबीपीजी की गार्गी को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार।  विश्व हिंदी दिवस की पूर्व सन्ध्या पर एमबीपीजी के हिंदी विभाग में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक पद हेतु हिंदी विषय की आयोजित परीक्षा में गार्गी लोहनी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हिंदी विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ बीआर पंत …

हल्द्वानी,अमृत विचार।  विश्व हिंदी दिवस की पूर्व सन्ध्या पर एमबीपीजी के हिंदी विभाग में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक पद हेतु हिंदी विषय की आयोजित परीक्षा में गार्गी लोहनी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हिंदी विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ बीआर पंत ने गार्गी की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी गार्गी का अनुकरण करते हुए कड़ी मेहनत कर मुकाम हासिल करें। जीवन में जो दायित्व मिले उसे गंभीरता से निभाना ही युगधर्म होना चाहिए। गार्गी लोहनी ने अपने संबोधन में बताया कि इच्छाशक्ति को दृढ़ बनाए रखने में एमबीपीजी के प्राध्यापकों का अविस्मरणीय योगदान रहा है।

गार्गी ने सरस्वती शिशु मंदिर पहाड़ पानी से प्राथमिक शिक्षा, सुंदरखाल से 10 वीं, 12 वीं बीए, एमए की शिक्षा एमबीपीजी से प्राप्त की उनके पिता राजकीय इंटर कालेज सुंदरखाल में अंग्रेजी प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए। गार्गी की सभी बहनें उच्च शिक्षित हैं और शिक्षा के क्षेत्र में ही कैरियर बनाना चाहती हैं। मीरा लोहनीराजकीय इंटर कालेज पुभाऊं में व्यायाम शिक्षिका है। दीपा लोहनी इतिहास में सहायक प्राध्यापक भिकियासैंण महाविद्यालय में है। लता लोहनी नेट स्लेट करके शोधरत है। दयानिधि लोहनी नेट स्लेट करके शोध की तैयारी कर रही है।

गार्गी ने 2016 में राजकीय बालिका इंटर कालेज जैती, अल्मोड़ा में प्रवक्ता हिंदी के पद पर प्रथम नियुक्ति प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ दीपा गोबाड़ी ने अपने मॉरीशस प्रवास के दौरान हिंदी के प्रसार की चर्चा की। विभागाध्यक्ष डॉ प्रभा पन्त ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ सेराज मोहम्मद, डॉ अशोक कुमार, डॉ जगदीश चंद्र जोशी, डॉ सन्तोष मिश्र, डॉ देवयानी भट्ट, डॉ चंद्रा खत्री, डॉ आशा हरबोला, डॉ विमला सिंह, डॉ जयश्री भण्डारी, सुधीर नैनवाल, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार