नशे के कारोबार पर अंकुश के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल पुलिस ने नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इन नंबरों के व्हॉटएप पर नशे के कारोबार से जुड़े साक्ष्य भी दिए जा सकते हैं। शिकायतकर्ताओं का नाम गोपनीय रखा जाएगा। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने …
हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल पुलिस ने नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इन नंबरों के व्हॉटएप पर नशे के कारोबार से जुड़े साक्ष्य भी दिए जा सकते हैं। शिकायतकर्ताओं का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि नैनीताल पुलिस ने नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मोबाइल नंबर 7519051905 और 9719291929 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस पर मौके से नशा कारोबार से जुड़ी फोटो, वीडियो आदि साक्ष्य भी दिए जा सकते हैं। इस पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।
