महिला डिग्री कॉलेज में एमएससी में 97 छात्राओं का प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। महिला डिग्री कॉलेज में शनिवार को 97 छात्राओं को प्रवेश मिला है। एमएससी में वनस्पति, रसायन और भौतिक विज्ञान में निर्धारित सीटों पर छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशि पूर्वी ने बताया कि शनिवार को एमएससी वनस्पति, रसायन और भौतिक विज्ञान में …

हल्द्वानी,अमृत विचार। महिला डिग्री कॉलेज में शनिवार को 97 छात्राओं को प्रवेश मिला है। एमएससी में वनस्पति, रसायन और भौतिक विज्ञान में निर्धारित सीटों पर छात्राओं को प्रवेश दिया गया है।

इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशि पूर्वी ने बताया कि शनिवार को एमएससी वनस्पति, रसायन और भौतिक विज्ञान में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गयी है। इस दौरान निर्धारित 30 सीट और ईडब्ल्यूएस की तीन सीट पर प्रवेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि वनस्पति विज्ञान में 19 सामान्य, 6 एससी, 1 एसटी, 4 ओबीसी, 3 ईडब्ल्यूएस सीट पर प्रवेश दिया गया है। भौतिक विज्ञान में 25 सामान्य, 3 एससी, 2 ओबीसी, 2 ईडब्ल्यूएस सीट पर प्रवेश दिया गया है। इसके अलावा रसायन विज्ञान में 28 सामान्य, 2 ओबीसी, 2 ईडब्ल्यूएस सीट पर प्रवेश दिया गया है।

राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन आज
हल्द्वानी। महिला डिग्री कालेज में युवा दिवस के अवसर पर रविवार को राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक संचालित होगी।

संबंधित समाचार