हल्द्वानी: आप का सेल्फी विद स्कूल अभियान मंगलवार तक, 15 को प्रदर्शनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। आम आदमी पार्टी की ओर से सेल्फी विद स्कूल अभियान चलाया जा रहा है। तीन दिन चले अभियान को समर्थन मिलने के बाद इसे दो दिन और बढ़ाया गया है। 15 जनवरी को 13 जिलों के बदहाल स्कूलों की प्रदर्शन लगायी जाएगी। आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने इस अभियान के तहत …

हल्द्वानी,अमृत विचार। आम आदमी पार्टी की ओर से सेल्फी विद स्कूल अभियान चलाया जा रहा है। तीन दिन चले अभियान को समर्थन मिलने के बाद इसे दो दिन और बढ़ाया गया है। 15 जनवरी को 13 जिलों के बदहाल स्कूलों की प्रदर्शन लगायी जाएगी।

आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने इस अभियान के तहत उत्तराखंड के बदहाल स्कूलों की तस्वीरें आप से साझा की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों से कई बदहाल स्कूलों की तस्वीरें भी आयी हैं। वीडियो और फोटो को आप पार्टी के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सेल्फी विद स्कूल मंगलवार तक चलेगा। इसके बाद 15 जनवरी को आप प्रदेश के 13 जिलों में बदहाल और जर्जर हो चुके स्कूलों की प्रदर्शनी लगाएगी। इसमें इन तस्वीरों को पूरी जानकारी के साथ लगाया जाएगा ताकि प्रदेश की जनता जान सके कि बीजेपी-कांग्रेस शिक्षा को लेकर कितनी गंभीर थी।

संबंधित समाचार