हल्द्वानी: भोजन माताओं ने भरी हुंकार ,कहा आँखें खोलो सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। प्रगतिशील भोजन माता संगठन उत्तराखंड नैनीताल की ओर से सोमवार को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया । इस मौके पर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नए जीओ को रद्द करने, सभी भोजन माताओं को स्थायी करने और न्यूनतम वेतन की मांग की। भोजन माताओं ने उप शिक्षा अधिकारी के कार्यालय …

हल्द्वानी,अमृत विचार। प्रगतिशील भोजन माता संगठन उत्तराखंड नैनीताल की ओर से सोमवार को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया । इस मौके पर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नए जीओ को रद्द करने, सभी भोजन माताओं को स्थायी करने और न्यूनतम वेतन की मांग की।

भोजन माताओं ने उप शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं इसे लेकर सचिव उत्तराखंड शासन को संबोधित एक ज्ञापन उप शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। यूनियन की इकाई अध्यक्ष पुष्पा कुड़ई ने कहा कि सरकार जो भी जीओ भोजन माताओं के लिए तैयार करती हैं वह अति अमानवीय होता है। इससे भोजन माताओं पर हर समय नौकरी से निकाले जाने का डर बना रहता है।

कहा कि भोजन माताएं 18-19-सालों से स्कूलों में खाना बनाने का काम करती हैं। स्कूल के सभी छोटे-बड़े कामों में अपना पूरा सहयोग देती हैं, लेकिन सरकार उनको स्थायी करने के स्थान पर स्कूलों से निकालने की तैयारी में है। कहा कि हम में से कई भोजन माताओं को कोविड 19 महामारी के समय कोविड सेंटरों पर काम पर लगाया गया, जिसके बदले आज तक हमें कोई सहयोग राशि नहीं दी गई। इस दौरान चंपा गिनवाल, हेमा तिवारी, रजनी, हेमा तिवारी, कमला, बंसती, हंसी, पुष्पा,दीपा उप्रेती, मीना आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार