अयोध्या: भीख मांगने के विवाद में हुई वृद्धा की हत्या, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की गोसाईगंज थाना पुलिस ने कस्बे के रेलवे स्टेशन के निकट बरगद के पेड़ के नीचे लहूलुहान मिली वृद्धा की मौत मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि वृद्धा की हत्या भीख मांगने के विवाद में की गई। पुलिस ने इलाहाबाद निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की गोसाईगंज थाना पुलिस ने कस्बे के रेलवे स्टेशन के निकट बरगद के पेड़ के नीचे लहूलुहान मिली वृद्धा की मौत मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि वृद्धा की हत्या भीख मांगने के विवाद में की गई। पुलिस ने इलाहाबाद निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

लगभग एक सप्ताह पूर्व गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के निकट पूर्वी छोर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक बरगद के पेड़ के नीचे एक 70 वर्षीय वृद्धा का शव मिला था। मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। वह रेलवे क्रॉसिंग और आसपास भीख मांग कर अपना भरण पोषण करती थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस में परिवारी जनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था।

सोमवार को क्षेत्राधिकारी सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि डीआईजी/एसएसपी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गोसाईगंज थाना पुलिस ने छोटेलाल डोम निवासी शास्त्रीपुर पुल निकट अलोपी बाग थाना बैरहना जनपद इलाहाबाद को गद्दोपुर बैरियर के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस को इसकी वृद्धा की हत्या के मामले में तलाश थी। पूछताछ में छोटे लाल ने बताया कि अनारा देवी भी इसी क्षेत्र में भीख मांगती थी। जबकि उसने कई बार अनारा को दूसरे क्षेत्र में जाकर भीख मांगने की हिदायत दी थी। इसको लेकर विवाद भी हुआ था। इसी विवाद की रंजिश के चलते उसने वृद्धा अनारा देवी की हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है।

संबंधित समाचार