बरेली: सात डिग्री गिरा तापमान, मकर संक्रांति तक सताएगी सर्दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ा दी है। शहर में सोमवार को मौसम का मिजाज रविवार के एकदम उलट था। सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा तो पूरे दिन बादल छाए रहे। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सात डिग्री लुढ़ककर 13.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया तो …

अमृत विचार, बरेली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ा दी है। शहर में सोमवार को मौसम का मिजाज रविवार के एकदम उलट था। सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा तो पूरे दिन बादल छाए रहे। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सात डिग्री लुढ़ककर 13.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 8.3 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मकर संक्रांति तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सोमवार को सुबह से ही शीतलहर चलने लगी। इसके अलावा बादल भी छाए रहे। सुबह लोग ऑफिस और अपने काम के लिए बाहर निकले लेकिन ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग की ओर से 7 जनवरी से शीतलहर का पूर्वानुमान लगाया गया था। 4 और 5 जनवरी को हुई बारिश के बाद तेजी से पारा चढ़ा था जबकि 6, 7, 8, 9 और 10 जनवरी को मौसम की वजह से लोग सर्दी को लगभग भूल ही गए थे।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डा. आरके सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों का मौसम फिर करवट बदल सकता है। बताया कि आने वाले दिनों में अभी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। बादल छाए रहेंगे, मध्यम से घना कोहरा रहेगा साथ ही शीतलहर चलने से गलन बढ़ेगी।

संबंधित समाचार