बरेली: सर्राफ की दुकान में नकब लगाकर चोरी की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सर्दी बढ़ते ही शहर से लेकर देहात तक चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है लेकिन पुलिस इन्हें पकड़ने में कामयाब नहीं हो रही है। सोमवार देर रात सीबीगंज थाना क्षेत्र में बंडिया गांव में चोरों ने दुकान में नकाब लगाकर चोरी का प्रयास किया लेकिन दीवार मजबूत होने की वजह …

बरेली, अमृत विचार। सर्दी बढ़ते ही शहर से लेकर देहात तक चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है लेकिन पुलिस इन्हें पकड़ने में कामयाब नहीं हो रही है। सोमवार देर रात सीबीगंज थाना क्षेत्र में बंडिया गांव में चोरों ने दुकान में नकाब लगाकर चोरी का प्रयास किया लेकिन दीवार मजबूत होने की वजह से वह उसमें कामयाब नहीं हो सके। सुबह लोगों ने जब दीवार में नकब लगा हुआ देखा तो सर्राफ को घटना की सूचना दी। इसके बाद सर्राफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार