हल्द्वानी: महिला डिग्री कालेज में प्रोफेसर समेत 13 छात्राओं ने रक्तदान किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। महिला डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड-रिबन क्लब और एनसीसी ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित, जिला समन्वयक एलएम पांडे, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस व प्रभारी रेड रिबन क्लब डॉ. विभा पांडे, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस डॉ. ऋतु सिंह, एनसीसी प्रभारी डॉ. रेखा जोशी ने …

हल्द्वानी,अमृत विचार। महिला डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड-रिबन क्लब और एनसीसी ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित, जिला समन्वयक एलएम पांडे, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस व प्रभारी रेड रिबन क्लब डॉ. विभा पांडे, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस डॉ. ऋतु सिंह, एनसीसी प्रभारी डॉ. रेखा जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बेस अस्पताल के ब्लड बैंक से डॉ. सीएस ह्यंकी, डॉ. उषा भट्ट और सरिता रावत मौजूद रहे।

शिविर में लगभग 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें 13 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान कालेज की प्रोफेसर डॉ. तनुजा बिष्ट, मनोज कुमार, कुमारी नेहा, रितिका, संध्या, मानसी, विद्या, हेमा, सविता, प्रीति, प्रिया, कनक और संतोषी ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के समापन में डॉ. उषा भट्ट और सरिता रावत ने छात्राओं को रक्तदान से संबंधित जानकारी दी और उचित खानपान से हिमोग्लोबिन को बढ़ाने के संबंध में सुझाव भी दिए।

संबंधित समाचार