हल्द्वानी: हर व्यक्ति को लगेगी कोरोना की 0.5 एमएल डोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। कोरोना वैक्सीनेशन के तहत हर व्यक्ति को वैक्सीन की 0.5 एमएल डोज लगाई जाएगी। वहीं 16 जनवरी से शुरू होने जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम के लिए जनपद में गुरुवार को 12010 डोज पहुंचेंगी। 28 दिन बाद टीकाकरण की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। पहले चरण में 9850 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। …

हल्द्वानी,अमृत विचार। कोरोना वैक्सीनेशन के तहत हर व्यक्ति को वैक्सीन की 0.5 एमएल डोज लगाई जाएगी। वहीं 16 जनवरी से शुरू होने जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम के लिए जनपद में गुरुवार को 12010 डोज पहुंचेंगी। 28 दिन बाद टीकाकरण की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। पहले चरण में 9850 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

बुधवार को सीएमओ कैंप कार्यालय में अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया ने जनपद में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। टोलिया ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से पालन करें। बैठक में परियोजना निदेशक अजय सिंह, आरटीओ राजीव मेहरा, जिला अर्थ व सांख्याधिकारी ललित मोहन जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, सहायक निदेशक बचत अखिलेश शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, एपीडी संगीता आर्या, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान एएस अंसारी आदि मौजूद रहे।

लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
एडीम टोलिया ने बताया कि पूरे वैक्सीनेशन कार्यक्रम पर उच्च स्तरीय टीम की निगरानी रहेगी। उन्होंने सभी को सख्ती के साथ निर्देशों का पालन करने को कहा। बताया कि टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और कोविड महामारी कंट्रोल रेगुलेशन 2020 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

16 को चार अस्पतालों में लांच होगी वैक्सीन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि जनपद में 16 जनवरी को महिला अस्पताल हल्द्वानी, एसटीएच हल्द्वानी, बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल व संयुक्त चिकित्सालय गरमपानी में वैक्सीन लांच होगा। कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे किसी भी तरह के रिएक्शन की संभावना नहीं है

संबंधित समाचार