हल्द्वानी: एचटी लाइन टूटने से ग्रामीण क्षेत्र की बत्ती गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। गैस गोदाम रोड और आरटीओ के पास एचटी लाइन टूटने से ग्रामीण क्षेत्र की बत्ती गुल रही। इस पर स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर लाइन को सही कराया गया और फिर बिजली की आपूर्ति सुचारू की गई। गुरुवार सुबह करीब छह बजे …

हल्द्वानी,अमृत विचार। गैस गोदाम रोड और आरटीओ के पास एचटी लाइन टूटने से ग्रामीण क्षेत्र की बत्ती गुल रही। इस पर स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर लाइन को सही कराया गया और फिर बिजली की आपूर्ति सुचारू की गई।

गुरुवार सुबह करीब छह बजे गैस गोदाम रोड और आरटीओ के पास ट्रांसफार्मर से एचटी लाइन टूट गई। इससे गैस गोदाम रोड समेत, आरटीओ के पास, कमलुवागांजा, लामाचौड़ में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को दैनिक कार्य निपटाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। इस पर किसी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को एचटी लाइन के टूटने की सूचना दी। ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि एचटी लाइन टूटने से बिजली प्रभावित हुई। सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर लाइन को सही किया। इसके बाद बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी गई।

संबंधित समाचार